एमडीएम में बच्चों को मिलेगा अंडा

रामगढ़. पारा शिक्षकों की गुरुगोष्ठी शनिवार को प्रखंड स्थित बीआरपी भवन में बीइइओ रंजीत चौधरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बीइइओ श्री चौधरी ने सभी पारा शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर सही गुणवत्ता वाले पोशाक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने मध्याह्न भोजन के मेनू को स्कूल के सूचना पट में दर्शाने एवं एक […]

रामगढ़. पारा शिक्षकों की गुरुगोष्ठी शनिवार को प्रखंड स्थित बीआरपी भवन में बीइइओ रंजीत चौधरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बीइइओ श्री चौधरी ने सभी पारा शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर सही गुणवत्ता वाले पोशाक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने मध्याह्न भोजन के मेनू को स्कूल के सूचना पट में दर्शाने एवं एक सप्ताह में बच्चों को तीन दिन अंडा व फल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस आदेश की अवहेलना करने वाले पर कार्रवाई की जायेगी……………………..चड़क पूजा 14 को जामा. श्रीश्री 108 पहाड़ी बाबा चुटोनाथ में चड़क पूजा 14 अप्रैल को आयोजित होगी. इस पूजा को लेकर स्थानीय भक्त व पुरोहित अभी से इसकी तैयारी में जुट गये हैं. श्रद्धालु पूजा को लेकर गांवों में भ्रमण कर अक्षत इकट्ठा कर रहे हैं. इसके अलावा धान का भी संग्रह किया जा रहा है. …………………..बालूघाटों पर माफिया का कब्जा रामगढ़. प्रखंड के कांजो परतरिया आदि बालू घाटों में माफिया का कब्जा है. ये माफिया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ईंट भट्टे, स्कूल निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क योजना में बालू सप्लाई कर सरकार को चूना लगा रहे हैं. जबकि झारखंड सरकार बालू घाट की नीलामी ग्राम समिति को सौंपने का आदेश दे रखा है, लेकिन अब तक ग्राम समिति को इस अधिकार से वंचित रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >