दुमका. नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा के सदस्य गरीब दास ने सप्ताह में दो बार स्वच्छता अभियान को संचालित करने की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को जन जन तक पहुंचाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, प्राध्यापक, शिक्षक, अधिवक्ता व समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने तथा देश के सभी महाविद्यालयों, विद्यालयों व टोलों मुहल्लों में शनिवार व रविवार को जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देने की आवश्यकता बतलाई है. उन्होंने कहा कि अभियान के कार्यान्वयन में अपशिष्ट पदार्थ कचरा प्रबंधन का नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है. इसके लिए सभी स्तर पर कचरा नष्ट करने के अत्याधुनिक व वैज्ञानिक उपाय करने की आवश्यकता है.
सप्ताह में दो बार चले स्वच्छता अभियान
दुमका. नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा के सदस्य गरीब दास ने सप्ताह में दो बार स्वच्छता अभियान को संचालित करने की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को जन जन तक पहुंचाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के सभी […]
