बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को विवश

विद्यालय में 106 छात्र-छात्राएं नामांकित विद्यालय सचिव ने 16 दिसंबर 2014 को अनुमंडल न्यायालय में कराया मामला दर्ज शिकारीपाड़ा : खंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांकीजोर जोबेटोला में चार महीने से ताला लटका हुआ है. 5 दिसंबर 2014 से लगातार विद्यालय भवन में तालाबंदी रहने से एमडीएम के साथ-साथ पठन-पाठन भी प्रभावित है. सर्व शिक्षा […]

विद्यालय में 106 छात्र-छात्राएं नामांकित
विद्यालय सचिव ने 16 दिसंबर 2014 को अनुमंडल न्यायालय में कराया मामला दर्ज
शिकारीपाड़ा : खंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांकीजोर जोबेटोला में चार महीने से ताला लटका हुआ है. 5 दिसंबर 2014 से लगातार विद्यालय भवन में तालाबंदी रहने से एमडीएम के साथ-साथ पठन-पाठन भी प्रभावित है.
सर्व शिक्षा अभियान के तहत बने इस विद्यालय में 106 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए दो पारा शिक्षक मितन हांसदा तथा देवाशिष साहा कार्यरत हैं. विद्यालय में एमडीएम बनाने के लिए रसोइया पद को लेकर उत्पन्न विवाद में देवीलाल हांसदा, श्रीचंद बास्की, पुतुल मरांडी, मकु हेंब्रम, सबरी टुडू, जोबा हांसदा, जस्मीन मरांडी, पार्वती सोरेन आदि ने विद्यालय में ताला बंदी कर दी थी. संबंध में विद्यालय के सचिव मितान हांसदा ने 16 दिसंबर 2014 को अनुमंडल न्यायालय में मामला दर्ज कराया है.
वर्तमान में सचिव मितान हांसदा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में आसनबनी लापांगटोला में एक पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाते हैं.
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लंबोदर महतो ने बताया की विद्यालय में तालाबंदी खत्म कराने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दूसरे नजदीकी विद्यालय में सात अप्रैल तक स्थानांतरित कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >