प्रतिनिधि, दुमकाशहर के यज्ञ मैदान में झारखंड महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मेला सह पुस्तक मेला में पुस्तकें व घरेलू सामानों की खूब बिक्री हो रही है. मेले में सब्जी काटने व आटा गूंथने की मशीन, हैंड प्रेस जूसर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जबकि महिलाओं द्वारा साड़ी, चप्पलें व चूड़ी, राजस्थानी लेडिज कुर्ती आदि की भी खूब बिक्री हो रही है. शुक्रवार को मेला प्रांगण में 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए गीत व एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर बाद किया जायेगा. मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजितमेला प्रांगण में गुरुवार को मेहंदी लगाओ एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इसमें कंचन कुमारी, पायल हिम्मतसिंहका, अनु हिम्मतसिंहका एवं रंगोली प्रतियोगिता में रजनी कुमारी, आयुष हिम्मतसिंहका, मोहित हिम्मतसिंहका, विवेक हिम्मतसिंहका ने हिस्सा लिया था.
मेले में खूब बिक रही हैं पुस्तकें// नृत्य व गीत प्रतियोगिता आज
प्रतिनिधि, दुमकाशहर के यज्ञ मैदान में झारखंड महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मेला सह पुस्तक मेला में पुस्तकें व घरेलू सामानों की खूब बिक्री हो रही है. मेले में सब्जी काटने व आटा गूंथने की मशीन, हैंड प्रेस जूसर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जबकि महिलाओं द्वारा साड़ी, चप्पलें व […]
