महिला ने पति व सौतन के खिलाफ दर्ज कराया मामलाप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाशिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चुकापानी गांव की सलोनी हांसदा ने अपने पति आर्नेस्ट मुर्मू एवं लिव इन रिलेशन में रह रही एलिजाबेथ हांसदा के खिलाफ प्रताड़ना का मामला थाने में दर्ज करवायी है. सलोनी ने बताया है कि अर्नेस्ट और उसकी शादी 37 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी. दोनों का पारिवारिक जीवन अच्छे से कट रहा था और इस बीच दोनों को तीन संतान हुए जिनकी उम्र 35, 25 व 22 वर्ष है. इतने सालों के बाद अर्नेस्ट का नाजायज संबंध एलिजाबेथ से हो गया और 20 मार्च को उसने सलोनी को मारपीट कर घर से निकाल बाहर कर दिया. जिसके बाद उसने कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया. कोर्ट के आदेश पर शिकारीपाड़ा पुलिस ने 2 अप्रैल को भादिव की धारा 498 ए और 323 के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अर्नेस्ट मुर्मू शिकारीपाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत है. घर से निकाले जाने के बाद से सलोनी दुमका के लखीकुण्ड इलाके में रह रही है.
शादी के 37 साल बाद पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
महिला ने पति व सौतन के खिलाफ दर्ज कराया मामलाप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाशिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चुकापानी गांव की सलोनी हांसदा ने अपने पति आर्नेस्ट मुर्मू एवं लिव इन रिलेशन में रह रही एलिजाबेथ हांसदा के खिलाफ प्रताड़ना का मामला थाने में दर्ज करवायी है. सलोनी ने बताया है कि अर्नेस्ट और उसकी शादी 37 वर्ष पूर्व […]
