महिलाओं ने रोका सड़क निर्माण कार्य

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड के गोटीडीह से जेरूवा गांव तक 4.5 किमी सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने गुरुवार को रोक दिया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इस सड़क निर्माण कार्य के संवेदक मुकेश सिंह के नाम पर एकरानामा हुआ है. गोटीडीह गांव के कई लोगों की जमीन अधिग्रहित किये बिना इस […]

प्रतिनिधि, मसलियाप्रखंड के गोटीडीह से जेरूवा गांव तक 4.5 किमी सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने गुरुवार को रोक दिया है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इस सड़क निर्माण कार्य के संवेदक मुकेश सिंह के नाम पर एकरानामा हुआ है. गोटीडीह गांव के कई लोगों की जमीन अधिग्रहित किये बिना इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सके गा. संवेदक श्री सिंह सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के पहले गांव के वैसे जमीन मलिकों के साथ मिलकर जमीन का मुआवजा दिला देने का आश्वासन दिया था. लेकिन कार्य करने के छह माह बीत गया. फिर भी जमीन मालिकों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला. गोटीडीह गांव के मंजू देवी, चुमकी देवी, गीता देवी, चंपा देवी, फुलिया देवी, सुकरी देवी आदि महिलाएं गुरुवार को सड़क पर उतरकर जमीन का मुआवजा मांगने लगी. मुआवजा नहीं मिलने पर इन महिलाओं ने काम रोकवा दिया. इधर संवेदक श्री सिंह से मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क पर 24 फरवरी 2015 को निर्माण के समय मुंशी के साथ गांव के नौ लोगों ने मिलकर मारपीट की थी. मारपीट क रने वाले नौ लोगों के खिलाफ मसलिया थाना में मामला दर्ज कराया गया था. गुरुवार को गांव के लोग उसी के विरोध में एकत्रित हुए थे और काम को बंद करवा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >