प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य एनआरएचएम-एएनएम/ जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक गुरूवार को सदर प्रखंड में आयोजित हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनीता कुमारी ने की. बैठक में संघ द्वारा 29 मार्च को मुख्यमंत्री आवास में दिये गये ज्ञापनों पर त्वरित कार्रवाई किये जाने पर हर्ष जताया गया. 2012-13 से सभी एनआरएचएम कर्मियों के मानदेय वृद्धि की संचिका अटकी हुई थी, उसे तीन दिनों के अंदर निष्पादित कराते हुए मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के निर्णय और सभी सिविल सर्जनों को पत्र भेजे जाने पर संघ द्वारा खुशी जतायी गयी है. संघ ने इसे अपनी पहली जीत बतायी है. अध्यक्षा ने बताया कि सेवा समायोजन व नियमितिकरण को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया. संघ ने मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर संघ द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, निदेशक के प्रति आभा जताया है. अगली बैठक 12 अप्रैल को तय की गयी, जिसमें संघ की मजबूती व आंदोलन क ो धारदार बनाने की रणनीति पर चरचा होगी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव रूपम कुमारी, कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सरिता कुमारी, उप कोषाध्यक्ष शीलवंती सोरेन आदि उपस्थित थे.
एनआरएचएम कर्मियों की बैठक 12 को
प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य एनआरएचएम-एएनएम/ जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक गुरूवार को सदर प्रखंड में आयोजित हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनीता कुमारी ने की. बैठक में संघ द्वारा 29 मार्च को मुख्यमंत्री आवास में दिये गये ज्ञापनों पर त्वरित कार्रवाई किये जाने पर हर्ष जताया गया. 2012-13 से सभी एनआरएचएम […]
