धार्मिक// विशाल हनुमान जन्मोत्सव कल

दुमका. जय बालाजी सेवा समिति द्वारा 3 अप्रैल को विशाल हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन श्री अग्रसेन भवन में किया जायेगा. अवसर पर प्रात:काल 6 बजे श्री बालाजी की अखंड ज्योत यात्रा श्रीरामचंद्र बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुंचेगी. इसके बाद सुंदरकांड पाठ और संध्या 4 बजे से भजन का आयोजन […]

दुमका. जय बालाजी सेवा समिति द्वारा 3 अप्रैल को विशाल हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन श्री अग्रसेन भवन में किया जायेगा. अवसर पर प्रात:काल 6 बजे श्री बालाजी की अखंड ज्योत यात्रा श्रीरामचंद्र बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुंचेगी. इसके बाद सुंदरकांड पाठ और संध्या 4 बजे से भजन का आयोजन किया जायेगा. सदस्य अंकित मोदी ने बताया कि यह जन्मोत्सव के 11वें वर्ष को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा और इसमें कोलकाता के कलाकार बंटी बबली द्वारा रास एवं झांकी की प्रस्तुति दी जायेगी. झांकी में महाकाल की भस्म आरती, साईं बाबा का परचा, सीता हरण, लव कुश, सालासर बालाजी की गाथा आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >