प्रतिनिधि, दुमकाराजकीय मध्य विद्यालय लखीकुंडी में बुधवार को प्रधानाध्यापक दयामय मांजी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सर्वप्रथम परीक्षा प्रभारी पूनम प्रसाद ने वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम प्रकाशित किया और इसके बाद बच्चों के बीच पुरस्कार, प्रमाण पत्र व पुस्तक का वितरण किया गया. साथ ही बच्चों के शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर रणनीति तय की गई. वर्ग एक से 8 में प्रथम स्थान पाने वाली रिया कुमारी, चुनमुन कुमारी, ब्यूटी कुमारी साहा, आरती, साक्षी, शहबाज रहमान, प्रियांशु व नाजिया खातून को वार्ड बुक, कलम व अंग्रेजी हिंदी शब्दकोष प्रदान किया गया. वहीं विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन व सर्वोत्तम उपस्थिति के लिए ललिता, नेहा, निशा, प्रदीप, डिजेन, अमन, सुजित, पप्पू व विशाल रजक एवं उत्कृष्ठ सांस्कृतिक गतिविधि के लिए नुशरत, याशमीन, कोमल, तनवीर, गौरव, रानी व सुष्मिता आदि को सम्मानित किया गया. मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो मुस्तफा, सुशीला सरस्वती, रीता रानी, उर्मिला कुमारी, सोनामुनी हांसदा, फुलमुनी किस्कू आदि मौजूद थे.
छात्रों का विदाई समारोह
प्रतिनिधि, दुमकाराजकीय मध्य विद्यालय लखीकुंडी में बुधवार को प्रधानाध्यापक दयामय मांजी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सर्वप्रथम परीक्षा प्रभारी पूनम प्रसाद ने वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम प्रकाशित किया और इसके बाद बच्चों के बीच पुरस्कार, प्रमाण पत्र व पुस्तक का वितरण किया गया. साथ ही बच्चों के शत-प्रतिशत उपस्थिति […]
