आसनबनी में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद नहीं हुआ हस्तांतरित

प्रतिनिधि, रानीश्वरआसनबनी में नया पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बावजूद विभाग द्वारा पंचायत को हस्तांतरित नहीं किये जाने से पंचायत सचिवालय चलाने में मुखिया व कर्मचारियों को परेशानी झेलना पड़ रहा है़ मिली जानकारी के अनुसार एनआरईपी विभाग की ओर से नये पंचायत भवन का कार्य कराया गया है़ आसनबनी के […]

प्रतिनिधि, रानीश्वरआसनबनी में नया पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बावजूद विभाग द्वारा पंचायत को हस्तांतरित नहीं किये जाने से पंचायत सचिवालय चलाने में मुखिया व कर्मचारियों को परेशानी झेलना पड़ रहा है़ मिली जानकारी के अनुसार एनआरईपी विभाग की ओर से नये पंचायत भवन का कार्य कराया गया है़ आसनबनी के कचहरी भवन परिसर के पास पुराना पंचायत भवन के पास ही नया पंचायत भवन बनाया गया है़ पुराना पंचायत भवन जर्जर अवस्था में है़ खिड़की दरवाजा भी टूट चुका है़ पुराना भवन में कोई सामान भी नहीं रखा जाता है़ पंचायत के सारे सामान मुखिया के घर पर तथा पंचायत सचिव के जिम्मे है़ मुखिया मिस्त्री सोरेन ने बताया कि नये पंचायत भवन का निर्माण कार्य करीब एक साल पहले ही पूर्ण हो चुका है, पर विभाग के साथ पेटी कांट्रेक्टर का हिसाब-किताब साफ नहीं होने के कारण नये भवन पंचायत को नहीं सौंपा गया है़ इस संबंध में एनआरइपी के कनीय अभियंता अमरेंद्र कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नये पंचायत भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है़ कुछ दरवाजा लगाने का कार्य बाकी है़ जिसे देवघर से लाकर लगाने के बाद पंचायत को सौंप दिया जायेगा़—————————–फोटो 1 डीएमके/रानीश्वर 11़ आसनबनी का नया पंचायत भवन में लटक रहा ताला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >