दुमका : जिला परिषद् दुमका में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है. उनके 22 महीने के बकाया वेतन के विरूद्ध सरकार ने तत्काल 10 महीने के वेतन भुगतान के लिए तत्काल 60 लाख रुपये का आवंटन उपलब्ध कराया है. यह राशि जिले को प्राप्त हो गयी है. एक-दो दिनों में वेतन भुगतान कर दिया जायेगा.
यह पहला अवसर नही है, जब जिला परिषद् के कर्मियों को इतने लंबे अंतराल के बाद वेतन का भुगतान प्राप्त हुआ है. अक्सर जिला परिषद् के कर्मियों को साल-डेढ़ सारल बाद ही वेतन भुगतान होता रहा है. यही वजह है कि इन कर्मियों को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में जब मुख्य सचिव राजीव गौवा दुमका आये थे, तब जिला परिषद् के कर्मियों ने अपनी पीड़ा से उन्हें अवगत कराया था. इसके पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी यह कर्मी ज्ञापन सौंपकर अपने वेतन की गुहार लगाते रहे थे.
जिला परिषद् में 24 कर्मचारी हैं कार्यरत
जिला परिषद् में सहायक अभियंता, प्रधान सहायक सहायक,कनीय अभियंतास, अनुसेवक, माली, दफ्तरी, प्रेसमैन के अलावा कंप्यूटर आपरेटर कार्यरत हैं. कुछ कर्मी संविदा पर कार्यरत हैं. एक कनीय अभियंता एवं एक जनसेवक को प्रतिनियुक्ति पर भी हैं.
