प्रतिनिधि, सरैयाहाटदुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के चरचीतांड के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घायल युवक का नाम शंभु मुर्मू है और वह रक्सा गांव का रहने वाला है. मंगलवार की शाम वह पोड़ैयाहाट से अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में चरचीतांड के पास कुछ लोगों ने उसपर गोली चला दी. किसी तरह वह बाइक छोड़ जान बचाकर भाग निकला. आगे बढ़कर उसने अपने परिचत को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे पहले पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे देवघर रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक शंभु को कमर के नीचे गोली लगी है. उसपर हमला करने वाले कौन थे और किन कारणों से उसपर जानलेवा हमला किया गया, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है.
//क्राइम// युवक को मारी गोली, घायलावस्था में देवघर रेफर
प्रतिनिधि, सरैयाहाटदुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के चरचीतांड के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घायल युवक का नाम शंभु मुर्मू है और वह रक्सा गांव का रहने वाला है. मंगलवार की शाम वह पोड़ैयाहाट से अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में चरचीतांड के […]
