एसपी के समक्ष मेलरों का धरना आठ को

दुमका. मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा की समीक्षा बैठक मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय नेतुरपहाड़ी में केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भुईयां घटवाल खैतोरी, पहाडि़या जाति को पुन: आदिम जनजाति में शामिल करने तथा विभिन्न आंदोलन में मोरचा के अंदोलनकारियों पर हुई प्राथमिकी के विरोध में 8 अप्रैल को एसपी कार्यालय […]

दुमका. मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा की समीक्षा बैठक मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय नेतुरपहाड़ी में केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भुईयां घटवाल खैतोरी, पहाडि़या जाति को पुन: आदिम जनजाति में शामिल करने तथा विभिन्न आंदोलन में मोरचा के अंदोलनकारियों पर हुई प्राथमिकी के विरोध में 8 अप्रैल को एसपी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया. केंद्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी मेलर संगठन के कार्यकर्ताओं व आंदोलनकारियों को पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ धरना कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की. मौके पर सचिव विश्वनाथ मेलर, प्रह्वाद राय, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र कुंवर सहित बड़ी संख्या में मोरचा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >