दुमका . प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या पंकजिनी हेंब्रम को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. मंगलवार को विद्यालय प्रशाल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकु, विशिष्ट अतिथि मूल्याकंन प्रेक्षक एमजी तिवारी, राजकीय उच्च विद्यालय कड़हरबील के प्राचार्य सुशील चंद्र लायक, माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो व दिलीप कुमार झा थे. अवसर पर श्रीमती हेंब्रम के कार्यकाल व उनके जीवन पर चर्चा की गई और बताया गया कि उन्होंने विद्यालय में 9 जुलाई 2012 को प्रभारी प्राचार्या के रूप में पदभार लिया था. कार्यक्रम का मंच संचालन महादेव ठाकुर ने किया. मौके पर शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.
गर्ल्स हाई स्कूल की प्राचार्या पंकजिनी हेंब्रम हुईं सेवानिृवत्त
दुमका . प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या पंकजिनी हेंब्रम को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. मंगलवार को विद्यालय प्रशाल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकु, विशिष्ट अतिथि मूल्याकंन प्रेक्षक एमजी तिवारी, राजकीय उच्च विद्यालय कड़हरबील के प्राचार्य सुशील चंद्र लायक, […]
