जुतीन बने अध्यक्ष, पांचू राय सचिव

दुमका : झारखंड रक्षा वाहिनी आदिवासी स्वयंसेवक मोरचा की बैठक शुक्रवार को बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोरचा के जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में प्रमंडलीय सचिव मो नसीमुद्दीन अंसारी उपस्थित थे. गृह रक्षकों ने सर्वसम्मति से जुतिन हांसदा को मोरचा का जिला अध्यक्ष एवं पांचु राय […]

दुमका : झारखंड रक्षा वाहिनी आदिवासी स्वयंसेवक मोरचा की बैठक शुक्रवार को बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोरचा के जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में प्रमंडलीय सचिव मो नसीमुद्दीन अंसारी उपस्थित थे.

गृह रक्षकों ने सर्वसम्मति से जुतिन हांसदा को मोरचा का जिला अध्यक्ष एवं पांचु राय को जिला सचिव चुना. बैठक में 3 सितंबर को प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया.

साल भर से पड़े चिकित्सा अनुदान के आवेदनों पर कार्रवाई करने की मांग के साथसाथ अन्य मुद्दों को भी इस आंदोलन में उठाया जायेगा. बैठक में पलटन हांसदा, शिवलाल मरांडी, सुरेश यादव, अविलाश राणा, मो जहरूद्दीन अंसारी, चुनू राय, जय प्रकाश तिवारी आदि दर्जनों गृह रक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >