पारा शिक्षकों ने की छत्तीसगढ़ की तर्ज पर नियमावली बनाने की मांग

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य सहयोगी, शिक्षामित्र, पारा शिक्षक संघ कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को शिक्षक संघ भवन में हुई. जिलाध्यक्ष प्रीतम यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रुप से राज्य सरकार को ज्ञापन देकर छत्तीसगढ़ के तर्ज पर सेवा शर्त नियमावली बनाने की मांग करने की योजना बनायी गयी. साथ ही […]

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य सहयोगी, शिक्षामित्र, पारा शिक्षक संघ कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को शिक्षक संघ भवन में हुई. जिलाध्यक्ष प्रीतम यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रुप से राज्य सरकार को ज्ञापन देकर छत्तीसगढ़ के तर्ज पर सेवा शर्त नियमावली बनाने की मांग करने की योजना बनायी गयी. साथ ही साथ यह भी तय किया गया कि स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए भी संगठनात्मक पहल की जायेगी. जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन देकर सभी प्रखंडों के पारा शिक्षकों का मानदेय विसंगतियों को दूर करने, लंबित मानदेय का भुगतान करने, अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को अविलंब प्रशिक्षण देने आदि मांगों पर उनका ध्यानाकृष्ट कराया जायेगा. श्री यादव ने इन विषयों को लेकर जिले के सभी पारा शिक्षकों से आंदोलन की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है. बैठक में धनंजय पंडित, सुभाष हांसदा, रंजीत कुमार मंडल, अजीमुद्दीन अंसारी, प्रवीण कुमार, संजय प्रसाद साह, रजनीश रोशन झा, अशोक कुमार यादव, उमेश चंद्र मंडल, मानव कुमार पाल, मो मार्शल अंसारी सहित बड़ी संख्या में पारा शिक्षक मौजूद थे. ………………………फोटो 25 दुमका 22 संघ भवन में बैठक करते पारा शिक्षक. ………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >