उदघाटन् मैच में बिछियापहाड़ी विजयी

प्रतिनिधि, काठीकुंडकालाझर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला बिछियापहाड़ी और चंादोपानी की टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उदघाटन झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी ने फीता काट कर किया. पंद्रह ओवर के इस मुकाबले में पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए चांदोपानी की पूरी टीम 89 रन पर सिमट […]

प्रतिनिधि, काठीकुंडकालाझर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला बिछियापहाड़ी और चंादोपानी की टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उदघाटन झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी ने फीता काट कर किया. पंद्रह ओवर के इस मुकाबले में पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए चांदोपानी की पूरी टीम 89 रन पर सिमट गयी. चांदोपानी की ओर से संतोष ने सर्वाधिक पंद्रह रन बनाए. वहीं बिछियापहाड़ी के मोईम ने चार विकेट झटके. लक्ष्य के जवाब में बिछियापहाड़ी ने 14वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सद्दाम ने 30 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी छटका. मोईम को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. मौके पर हेमंत भगत,इंमतियाज अंसारी सहित क्लब के यबुल हुसैन, आरिफ अनवर, विजय कुमार, एडवीन सोरेन, अनुराग सोरेन सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे.————————–फोटो25 डीएमके काठीकुंड 1उदघाटन् पर खिलाडियो से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >