प्रतिनिधि, रामगढ़थाना क्षेत्र के भालसुमर मोड़ के पास डेरबंधा गांव में शराब नहीं पिलाने को लेकर दूधवाले के ऊपर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. दूधवाला सुरेश यादव भालसुमर से वापस अपने गांव आ रहा था, तभी भालसुमर मोड़ के पास पिंडारी गांव के फुलोराय नामक युवक ने उससे शराब खरीदने का पैसा मांगा. सुरेश द्वारा पैसा देने से इनकार करने पर दोनों में नोंकझोंक शुरू हो गई और फुलोराय ने अपनी पत्नी के पास से कुल्हाड़ी छीनकर उसपर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गया. बाद में पुलिस ने घायल को रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया. पुलिस ने सुरेश यादव के बयान पर फुलोराय व उसकी पत्नी मूर्ती देवी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 341, 307, 379, 504/34 के तहत मामल दर्ज कर लिया है.
क्राइम// दूधवाले पर जानलेवा हमला
प्रतिनिधि, रामगढ़थाना क्षेत्र के भालसुमर मोड़ के पास डेरबंधा गांव में शराब नहीं पिलाने को लेकर दूधवाले के ऊपर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. दूधवाला सुरेश यादव भालसुमर से वापस अपने गांव आ रहा था, तभी भालसुमर मोड़ के पास पिंडारी गांव के फुलोराय नामक युवक ने उससे शराब खरीदने का पैसा मांगा. […]
