प्रतिनिधि, दुमकाआत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में परियोजना निदेशक डॉ दिवेश कुमार सिंह ने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंसन टेक्नोलॉजी (नैमेट) के अंतर्गत निकाय की पिछली बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन की जानकारी दी. जबकि उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की और उपस्थित पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कृषकों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कृषकों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन की जानकारी व प्रशिक्षण देकर प्रेरित करने की भी बात कही. बैठक में मसलिया के सांसद आदर्श ग्राम रांगा में आत्मा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान की योजनाओं को क्रियान्वयन करने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा व संपुष्टि प्रदान की गई और कृषि यंत्र वितरण के लिए प्रस्तुत किये गये सूची को पारित किया गया. मौके पर उपविकास आयुक्त सह आत्मा के उपाध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक श्रीकांत सिंह, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ बीके भगत, नाबार्ड के डीडीएम नवीन झा, जिला कृषि पदाधिकारी मेहरपाल सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ रामबालक महतो, जिला उद्यान पदाधिकारी ओम प्रकाश चौधरी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, कोऑपरेटिव विभाग के सहायक निबंधक, जिला मत्स्य पदाधिकारी व कृषक प्रतिनिधि के रूप में सदानंद मंडल, सुशील मांझी, सनत हांसदा, सुष्मिता सोरेन, तेजो देवी, एनजीओ मानव कल्याण केंद्र के प्रतिनिधि मिथिलेश झा आदि मौजूद थे.
आत्मा के शासी निकाय की हुई बैठक// ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कृषकों को करें जागरूक: डीसी
प्रतिनिधि, दुमकाआत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में परियोजना निदेशक डॉ दिवेश कुमार सिंह ने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंसन टेक्नोलॉजी (नैमेट) के अंतर्गत निकाय की पिछली बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन की […]
