जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण शुरू

प्रतिनिधि, दुमका नेहरू युवा केंद्र व जनमत शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जीवन कौशल शिक्षा पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ मंगलवार को बंदरजोड़ी पंचायत भवन में किया गया. किशोर व किशोरी बालक बालिकाओं के लिए शुरू किये इस प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते मुख्य अतिथि जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने संस्थान […]

प्रतिनिधि, दुमका नेहरू युवा केंद्र व जनमत शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जीवन कौशल शिक्षा पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ मंगलवार को बंदरजोड़ी पंचायत भवन में किया गया. किशोर व किशोरी बालक बालिकाओं के लिए शुरू किये इस प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते मुख्य अतिथि जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की. वहीं विशिष्ट अतिथि एसपी महिला कॉलेज प्राचार्या डा सुष्मिता बोस ने कहा कि किशोरावस्था में बच्चे काफी संवेदनशील होते हैं. इस उम्र में कई स्तर पर कई तरह के बदलाव होते हैं, लिहाजा इस उम्र में कौशल शिक्षा पर आधारित प्रशिक्षण बहुत ही जरूरी है. पत्रकार राजीव रंजन ने उपस्थित बच्चों को हुनर का जीवन से अतं:संबंध व उसके विभिन्न आयामों के बारे में बताया. समारोह को केंद्र के जिला युवा समन्वयक रेमिस मिंज, बंदरजोड़ी पंचायत की मुखिया रेणुका सोरेन ने भी संबोधित किया. ………………………..फोटो 24 दुमका 20 उदघाटन समारोह को संबोधित करते अतिथि व अन्य. ……………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >