खैरबनी के ग्राम प्रधान का निधन

मसलिया. प्रखंड के नवाडीह पंचायत के खैरबनी गांव के ग्राम प्रधान ठाकुर मरांडी का निधन हो गया. वे 62 साल के थे और गले के कैंसर से पीडि़त थे. दुमका सदर अस्पताल में इलाज करा रहे थे. ग्राम प्रधान के निधन की खबर मिलते ही मौजा के रैयत मानसिंह मरांडी, महेंद्र मरांडी, ढेवा मरांडी, प्रदीप […]

मसलिया. प्रखंड के नवाडीह पंचायत के खैरबनी गांव के ग्राम प्रधान ठाकुर मरांडी का निधन हो गया. वे 62 साल के थे और गले के कैंसर से पीडि़त थे. दुमका सदर अस्पताल में इलाज करा रहे थे. ग्राम प्रधान के निधन की खबर मिलते ही मौजा के रैयत मानसिंह मरांडी, महेंद्र मरांडी, ढेवा मरांडी, प्रदीप प्रसाद भगत, सरोज भगत, मुखिया शीला हेंब्रम सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की.——————————-प्रज्ञा केंद्रों का हो नियमित संचालनमसलिया. प्रज्ञा केंद्र को नियमित संचालित क रने का आदेश बीडीओ चंद्रजीत सिंह ने दिया है. प्रखंड के 21 पंचायतों में प्रज्ञा क ेंद्र के माध्यम से लोगों का निवासी, आय व जाति प्रमाण पत्र के सभी क ार्य अब प्रज्ञा केंद्र द्वारा ही संचालित होगा, ताकि पंचायत के लोग अपना कार्य प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से करा सके. कर्मी क ो नियमित प्रज्ञा केंद्र खोलने का आदेश दिया है.————————————–अखंड हरिनाम संपन्नमसलिया . प्रखंड के तसरिया दुर्गा मंदिर में चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन सोमवार क ो संपन्न हो गया. गांव में प्रतिवर्ष चैत महीने में ग्रामीणों द्वारा अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है. पश्चिम बंगाल के खयरासोल के कीर्तनिया ब्रजरंगा घोष, पुरूलिया के तन भट्टाचार्य व वर्धमान की सरोधनी वैराग्य के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया. समापन पर ग्रामीणों द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया. कीर्तन सुनने के लिए अगल-बगल गांव के काफी संख्या में महिलाएं जुटी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >