ओके... मसीही समुदाय पर हमले के विरोध में निकाला मौन जुलूस

संवाददाता, दुमकाऑल झारखंड क्रिश्चयन प्रेयर फेलोशिप के तत्वावधान में मंगलवार को जोहार मानव संसाधन केंद्र से विशाल मौन प्रार्थना जुलूस निकाला गया. पूरे नगर में भ्रमण के पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. विशप जयराज मार्क ने बताया कि यह मौन विरोध प्रदर्शन मसीही समुदाय पर लगातार हो रहे हमले तथा संचालित […]

संवाददाता, दुमकाऑल झारखंड क्रिश्चयन प्रेयर फेलोशिप के तत्वावधान में मंगलवार को जोहार मानव संसाधन केंद्र से विशाल मौन प्रार्थना जुलूस निकाला गया. पूरे नगर में भ्रमण के पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. विशप जयराज मार्क ने बताया कि यह मौन विरोध प्रदर्शन मसीही समुदाय पर लगातार हो रहे हमले तथा संचालित शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं पर अत्याचार, शोषण एवं बेबुनियाद आरोपों को लेकर किया गया. जिसमें धर्मपुरोहितों से लेकर युवक-युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष शरीक हुए. जुलूस में शामिल विभिन्न चर्च के प्रतिनिधि और शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हजारों की संख्या में भाग लिया और एक के बाद एक हो रही ऐसी घटनाओं की निंदा की. प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तथा कल्याण मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया.———————–संबंधित तस्वीर24-दुमका 1 से 10 तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >