प्रतिनिधि, रामगढ़ भुईयां घटवाल उत्थान समिति का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन सोमवार को प्रखंड के मवेशी हाट में किया गया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने पारंपरिक हथियारों से लैस होकर रैली निकाली और जोगिया से हाइवे होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया. इसके बाद रैली प्रखंड मुख्यालय पहुंची यहां सभी ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रखंड कार्यालय को सौंपा. इसमें भुईयां घटवाल को आदिवासी का दर्जा दिये जाने, जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने आदि की मांग की गयी है. बाद में रैली हटिया परिसर में एक सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए निरंजन राय ने कहा कि अपना हक चाहिए, तो हमें शीतकालीन व मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करना होगा. वहीं ब्रह्मदेव राय ने कहा कि आये दिन राजनीतिक दल भुईयां घटवाल को आदिवासी का दर्जा दिलाने का झूठा आश्वासन देकर छलते आये हैं. बाल किशोर राय ने कहा कि अशिक्षा की वजह से ही इस जाति के युवकों को रोजगार प्राप्ति में कठिनाई हो रही है. इस अवसर पर जीतलाल राय, ललित राय, निरंजन सिंह, नेपाली राय, नागेंद्र राय, बलराम राय, टेकलाल राय आदि थे. ………………………..संबंधित तस्वीररामगढ़
ओके ::: भुईयां घटवाल उत्थान समिति ने किया का प्रदर्शन
प्रतिनिधि, रामगढ़ भुईयां घटवाल उत्थान समिति का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन सोमवार को प्रखंड के मवेशी हाट में किया गया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने पारंपरिक हथियारों से लैस होकर रैली निकाली और जोगिया से हाइवे होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया. इसके बाद रैली प्रखंड मुख्यालय पहुंची यहां सभी ने विभिन्न मांगों […]
