दुमका . जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को सरहुल पर्व के अवसर पर रसिकपुर स्थित मैथमेटिक्स वर्ल्ड संस्थान में विधिक जागरूक शिविर आयोजित की गई. प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण ने छात्रों को नि:शुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी. सीनियर सिविल जज द्वितीय सुरेंद्रनाथ मिश्र ने दहेज प्रथा, संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया. समाजसेवी सत्येंद्र कुमार सिंह ने महिला सशक्तिकरण के बारे में, अधिवक्ता किरण तिवारी महिलाओं के पारंपरिक व आधुनिकता एवं भ्रूण हत्या कानून के बारे में बताया. इस अवसर पर अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह, संस्थान के निदेशक अशोक कुमार यादव, विरेन चंद्र गोराई, सुखेन मंडल, मुंशी मुर्मू, पारा लिगल वोलेंटियर परिजात भुंई आदि थे. ………………….फोटो23 दुमका-विधिकविधिक जागरूकता शिविर में कानूनी जानकारी देते अधिवक्ता किरण तिवारी व अन्य पदाधिकारी
ओके ::: छात्रों को मिली कानून की जानकारी
दुमका . जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को सरहुल पर्व के अवसर पर रसिकपुर स्थित मैथमेटिक्स वर्ल्ड संस्थान में विधिक जागरूक शिविर आयोजित की गई. प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण ने छात्रों को नि:शुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी. सीनियर सिविल जज द्वितीय सुरेंद्रनाथ मिश्र ने दहेज प्रथा, संविधान के मौलिक अधिकार […]
