कैम्पस// नशामुक्त, पर्यावरणयुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

प्रतिनिधि, रानीश्वरशहीद दिवस के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमिरदहा के छात्र छात्राओं ने सोमवार को स्कूल परिसर में नशा मुक्त पर्यावरण युक्त समाज बनाने का संकल्प लिया़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं को अभाविप के अनुज मिश्रा ने छात्रों को अपने को नशा से दूर रखने व आसपास के लोगों को […]

प्रतिनिधि, रानीश्वरशहीद दिवस के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमिरदहा के छात्र छात्राओं ने सोमवार को स्कूल परिसर में नशा मुक्त पर्यावरण युक्त समाज बनाने का संकल्प लिया़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं को अभाविप के अनुज मिश्रा ने छात्रों को अपने को नशा से दूर रखने व आसपास के लोगों को भी नशा से दूर रखने के लिए प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया़ साथ ही पर्यावरण को साफ रखने का संकल्प दिया़ मौके पर उपस्थित विमान सिंह ने कहा कि अभाविप नशामुक्त अभियान चला रही है़ बच्चों को छात्र जीवन से ही नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया जा रहा है़ बच्चों को अपने घर व आसपास को स्वच्छ रखने का भी संदेश दिया गया़ इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दयामय मित्र, रूपेश पात्र, सुमन घोष, शुभदास कोड़ा, कार्तिक साहा आदि उपस्थित थे़…………………………………फोटो 23 डीएमके/रानीश्वर क्ुमिरदहा के बच्चे नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेते हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >