हार्टअटैक से कर्मी की मौत

दुमका. विद्युत विभाग के कर्मी अभिजीत कुमार चौधरी की मौत रविवार को हार्ट अटैक से हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिजीत विद्युत विभाग में कंप्यूटर विभाग में ऑपरेटर का काम करता था. डंगालपाड़ा निवासी अभिजीत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. तुरंत परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम […]

दुमका. विद्युत विभाग के कर्मी अभिजीत कुमार चौधरी की मौत रविवार को हार्ट अटैक से हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिजीत विद्युत विभाग में कंप्यूटर विभाग में ऑपरेटर का काम करता था. डंगालपाड़ा निवासी अभिजीत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. तुरंत परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच कर अभिजीत कुमार के आकस्मिक निधन पर संवेदना प्रकट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >