/'/रचैती छठ पूजा की तैयारी जोरों पर

नोनीहाट. धौबे नदी के नया बाजार छठ घाट पर चैती छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है. इसके लिये नोनीहाट छठ पूजा समिति तैयारी में जुट गयी है. छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखकर सूखे नदी में जल निकासी के लिए जेसीबी से नदी की खुदाई एवं पथ पर विद्युत साज सज्जा एवं […]

नोनीहाट. धौबे नदी के नया बाजार छठ घाट पर चैती छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है. इसके लिये नोनीहाट छठ पूजा समिति तैयारी में जुट गयी है. छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखकर सूखे नदी में जल निकासी के लिए जेसीबी से नदी की खुदाई एवं पथ पर विद्युत साज सज्जा एवं सफाई करायी जा रही है. इसके अलावे घाट पर गीत संगीत के लिये बाजा लाउड स्पीकर लगाने की भी तैयारी की जा रही है. छठ पूजा समिति के कृतिनाथ भगत, संदीप कुमार, सुकेश कुमार, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार, गौतम, गोलू, शंभु कुमार, रंजन कुमार आदि तैयारी में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >