एनआरएचएम अनुबंधकर्मी 28 को करेंगे रांची कूच

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को डायग्नोस्टिक सेंटर में विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संघ की मजबूती को लेकर संघ की कमेटी गठित की गई. इसमें विनीता कुमारी को जिलाध्यक्ष, रूपम कुमारी को सचिव, सरिता कुमारी को कोषाध्यक्ष, शिलवंती सोरेन को सह कोषाध्यक्ष चुना गया. जिलाध्यक्ष विनीता […]

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को डायग्नोस्टिक सेंटर में विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संघ की मजबूती को लेकर संघ की कमेटी गठित की गई. इसमें विनीता कुमारी को जिलाध्यक्ष, रूपम कुमारी को सचिव, सरिता कुमारी को कोषाध्यक्ष, शिलवंती सोरेन को सह कोषाध्यक्ष चुना गया. जिलाध्यक्ष विनीता कुमारी ने अब तक एएनएम द्वारा अनुबंध पर कार्य कराये जाने पर चिंता प्रकट की और सरकार से एएनएम को नियमित करने की मांग पर चर्चा की. मौके पर इन मांगों को लेकर 28 मार्च को रांची कूच करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने इसके लिए जिले के सभी एएनएम को रांची कूच करने की अपील की. मौके पर रीता कुमारी, शिलवंती मरांडी, सुसरना सोरेन, किरण कुमारी, रेशमा टुडू, प्रेमलता मुर्मू आदि मौजूद थीं. ……………………फोटो 22 दुमका 23बैठक करतीं एएनएम…………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >