फुटपाथ दुकानदार मिले मंत्री से

दुमका. दुमका शहर के दर्जनों वैसे दुकानदारों ने परिसदन पहुंच कर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी से मुलाकात की, जो बस स्टैंड, कचहरी रोड या फिर मुख्यमंत्री सचिवालय सह कैम्प कार्यालय के ईद गिर्द फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाया करते हैं. इन दुकानदारों ने शिकायत की कि उनसे नगर पर्षद पांच की जगह दस […]

दुमका. दुमका शहर के दर्जनों वैसे दुकानदारों ने परिसदन पहुंच कर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी से मुलाकात की, जो बस स्टैंड, कचहरी रोड या फिर मुख्यमंत्री सचिवालय सह कैम्प कार्यालय के ईद गिर्द फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाया करते हैं. इन दुकानदारों ने शिकायत की कि उनसे नगर पर्षद पांच की जगह दस रुपये शुल्क वसूलता है. जो रसीद दी जाती है, उसमें किसी का हस्ताक्षर भी नही होता. मंत्री ने नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित से बातचीत की, तो उन्होंने भी पांच रुपये के निर्धारित शुल्क की जानकारी दी. दुकानदारों ने अनुरोध किया कि अगर नगर पर्षद या फिर जिला परिषद् बनने वाले मार्केट कॉम्प्लेक्स में उन्हें जगह उपलब्ध कराये, तो सड़क के किनारे बैठ कर या अतिक्रमण कर दुकान लगाने की जरुरत भी नहीं रह जायेगी.——————————21-दुमका-09—————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >