अग्निकांड के पीडि़त परिवारों से मिले सीओ

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड के सोनाढाव पंचायत अंतर्गत बांसकांद्री गांव में गुरुवार को अगलगी में जले तीन घरों का निरीक्षण सीओ मोहनलाल मरांडी ने किया. इस दौरान सीओ श्री मरांडी ने अंचल टीम के साथ जामुगुडि़या पंचायत के चायपानी बेड़ाटोला में जले एक घर का भी निरीक्षण किया. इसके पश्चात सीओ व अंचल टीम के द्वारा […]

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड के सोनाढाव पंचायत अंतर्गत बांसकांद्री गांव में गुरुवार को अगलगी में जले तीन घरों का निरीक्षण सीओ मोहनलाल मरांडी ने किया. इस दौरान सीओ श्री मरांडी ने अंचल टीम के साथ जामुगुडि़या पंचायत के चायपानी बेड़ाटोला में जले एक घर का भी निरीक्षण किया. इसके पश्चात सीओ व अंचल टीम के द्वारा पीडि़त परिवार बांसकांद्री के मूसई मुर्मू, बोलू मुर्मू व जेठा मुर्मू तथा बेड़ाटोला के सुकुरमुनी हांसदा को 200 रुपये, 20 किलो चावल तथा 3 लीटर केरोसिन मुहैया कराया गया. निरीक्षण टीम में सोनाढाव पंचायत के मुखिया अन्नंत लाल मुर्मू, सीआई कांग्रेस मंडल, राजस्व कर्मचारी सुरेश मरांडी, जामुगुडि़या पंचायत के मुखिया गैबेरियल मरांडी, पंचायत समिति सदस्य सेवेस्टीन सोरेन आदि शामिल थे. ………………………फोटो 21 शिकारीपाड़ा 3 व 4जले हुए घरों का निरीक्षण करते सीओ व अन्य……………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >