प्रतिनिधि, दुमका कोर्टमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुशपहाड़ी का रंजीत मिर्धा एवं मंजीत मिर्धा और रानीश्वर थाना क्षेत्र के आगर की पुतुल मिर्धा ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि एक आरोपी बाबूचंद मिर्धा अब तक फरार है. इन आरोपियों के विरुद्ध नगर थाना में मानव व्यापार करने के आरोप में रानीश्वर थाना क्षेत्र के ढाकाजोल की सखिया मिर्धा ने 29 अक्तूबर 2013 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. रानीश्वर थाना के एएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी आरोपी के विरुद्ध कुर्की का इस्तेहार आरोपियों के घर पर चिपका दिया गया था. सखिया मिर्धा के पति धीरेन मिर्धा को अन्य मजदूरों के साथ मुंबई ले जाया गया था, सभी मजदूर घर आ गये लेकिन धीरेन वापस नहीं आया. आरोपियों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी उसे नहीं दी, तब पत्नी ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया. पुलिस अनुसंधान में जुटी है और इस मामले के पर्दाफाश के लिए मुंबई जाने की तैयारी कर रही है. ………………………………….रंगदारी व मारपीट मामले में एक गिरफ्तार दुमका कोर्ट. नगर थाना पुलिस ने मारपीट करने व रंगदारी के मामले में बबुआ खान ऊर्फ सहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मसलिया थाना क्षेत्र के पलासी गांव का मनाफ अंसारी ने नगर थाना में डंगालपाड़ा के बबुआ खान, सलाउद्दीन ऊर्फ लंगड़ू और उसके साथ तीन अन्य यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मनाफ अंसारी ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि अपना टाटा मैजिक गाड़ी लेकर गांधी मैदान आया था, इसी दौरान आरोपी ने रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट कर गाड़ी का शीशा फोड़ दिया और पॉकेट से एक हजार रुपया निकाल लिया.
क्राईम// मानव व्यापार मामले में तीन ने किया आत्मसमर्पण
प्रतिनिधि, दुमका कोर्टमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुशपहाड़ी का रंजीत मिर्धा एवं मंजीत मिर्धा और रानीश्वर थाना क्षेत्र के आगर की पुतुल मिर्धा ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि एक आरोपी बाबूचंद मिर्धा अब तक फरार है. इन आरोपियों के विरुद्ध नगर थाना में मानव व्यापार करने के आरोप […]
