पेज-3// पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

व्यक्ति पहाड़पुर पोड़ैयाहाट का रहने वालाप्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बारीडीह गांव के समीप नव निर्मित हॉस्पीटल के पास गोड्डा की ओर से आ रहे टाटा 407 पिकअप ने गोड्डा की ओर जा रही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी़ जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दुर्घटनास्थल पर ही काफी देर तक […]

व्यक्ति पहाड़पुर पोड़ैयाहाट का रहने वालाप्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बारीडीह गांव के समीप नव निर्मित हॉस्पीटल के पास गोड्डा की ओर से आ रहे टाटा 407 पिकअप ने गोड्डा की ओर जा रही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी़ जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दुर्घटनास्थल पर ही काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा. बाद में घटना की सूचना पाकर हंसडीहा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरैयाहाट पहुंचाया़ घायल की पहचान निलंबुज राउत के रूप में हुई है, जो पहाड़पुर पोड़ैयाहाट का रहने वाला है. निलंबुज की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया है. घटना में चौकीदार के बयान पर हंसडीहा थाना में मामला दर्ज किया गया है. हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक गोड्डा रोड स्थित लाइन होटल के समीप गाडी को खड़ा कर फरार हो गया़ वहां से हंसडीहा पुलिस ने उक्त पिकअप जेएच 17एफ 6734 को जब्त कर लिया है़—————————फोटो20-दुमका-हंसडीहासरैयाहाट में ईलाजरत बाइक सवार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >