सड़क की सेंट्रल टीम ने की जांच

रामगढ़. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायत के कुसुमडीह आरईओ से जियापानी तक सड़क की जांच गुरुवार को सेंट्रल टीम ने की. 2.22 किलोमीटर इस सड़क का निष्पादन एनवीसीसी के तहत ठेकेदार मां भगवती कंट्रक्शन बेगुसराय द्वारा किया गया था और शिलान्यास 20 सितंबर 2013 को पूर्व मुख्यमंत्री […]

रामगढ़. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायत के कुसुमडीह आरईओ से जियापानी तक सड़क की जांच गुरुवार को सेंट्रल टीम ने की. 2.22 किलोमीटर इस सड़क का निष्पादन एनवीसीसी के तहत ठेकेदार मां भगवती कंट्रक्शन बेगुसराय द्वारा किया गया था और शिलान्यास 20 सितंबर 2013 को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व सांसद शिबू सोरेन द्वारा किया गया था. टीम के स्टेट क्वालिटी मॉनिटर के वरीय अभियंता पीके कर्ण ने सड़क का प्रथम व तृतीय ग्रेड की जांच की और उन्होंने बताया कि इसकी जांच रिपोर्ट सेंट्रल को सौंपी जायेगी. यह तीन सदस्यीय टीम भुवनेश्वर से आयी थी. ……………………फोटो 19 रामगढ़ 2सड़क की जांच करते सेंट्रल टीम के सदस्य. …………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >