क्राईम// शहर में छिनतई करने वाला गिरोह सक्रिय// नहीं हो रहा है पर्दाफाश

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर में बाइक पर सवार होकर महिला से छिनतई करने वाला गिरोह सक्रिय है. शाम ढलते ही गिरोह के सदस्य बाइक पर सवार होकर शहर का चक्कर लगाने लगते हैं और मौका पाकर घटना को अंजाम देते हैं. बुधवार की देर शाम ग्रांट इस्टेट रोड में बाइक पर सवार होकर दो युवकों ने […]

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर में बाइक पर सवार होकर महिला से छिनतई करने वाला गिरोह सक्रिय है. शाम ढलते ही गिरोह के सदस्य बाइक पर सवार होकर शहर का चक्कर लगाने लगते हैं और मौका पाकर घटना को अंजाम देते हैं. बुधवार की देर शाम ग्रांट इस्टेट रोड में बाइक पर सवार होकर दो युवकों ने डॉन बास्को की शिक्षिका कृष्णा चक्रवर्ती के गले से 40 हजार रुपये की चेन छीन कर भाग गये. कृष्णा चक्रवर्ती ने बताया कि बाजार से सामान लेकर ग्रांट इस्टेट स्थित अपने घर जा रही थी. अचानक सामने एक बाइक आकर रुकी और उसपर सवार दो लड़कों ने झपट्टा मारकर गले से सोने का चेन छीन लिया. पिछले दिनों शहर में एक और छिनतई की घटना हो चुकी है. जिसका परदाफाश करने को लेकर पुलिस को अब तक किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लगी है. ……………………….घर का ताला तोड़ कर चोरीदुमका कोर्ट. शहर के कुम्हारपाड़ा में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. गृह स्वामी सपन बनर्जी अपनी पत्नी का इलाज कराने बंगलौर गये हैं. यही वजह है कि चोरी किये गये सामानों का आकलन अभी नहीं पाया है. उन्होंने घर की देखभाल का जिम्मा अपने संबंधी शिवसुंदरी के सुभोदीप विश्वास को सौंपा था. सुभोदीप विश्वास प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी जब सोने गये, तो देखा कि ग्रिल गेट और अंदर तीन कमरों का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है. सुभोदीप विश्वास ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध नगर थाना में मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >