कैम्पस// रसायन विज्ञान का प्रथम मिड टर्म सेशनल टेस्ट आज से

दुमका . स्नातकोत्तर वर्गों में इस वर्ष से लागू किये जा रहे सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग द्वारा प्रथम मिड टर्म सेशनल टेस्ट 19 मार्च से आरंभ होगी. इस आशय की जानकारी सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हसमत अली ने दी. डॉ अली ने बताया कि […]

दुमका . स्नातकोत्तर वर्गों में इस वर्ष से लागू किये जा रहे सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग द्वारा प्रथम मिड टर्म सेशनल टेस्ट 19 मार्च से आरंभ होगी. इस आशय की जानकारी सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हसमत अली ने दी. डॉ अली ने बताया कि तीन सैद्धांतिक पत्रों के लिए परीक्षाएं 19 मार्च को अकार्बनिक रसायन, 20 मार्च को कार्बनिक रसायन एवं 21 मार्च को भौतिक रसायन की परीक्षा ली जायेगी. जबकि चतुर्थ पत्र अकार्बनिक रसायन प्रौद्योगिकी की परीक्षा केवल सत्र समाप्ति पर ली जायेगी, इसके लिए मिड टर्म परीक्षा नहीं होगी. डॉ अली ने बताया कि प्रत्येक सैद्धांतिक पत्रों के लिए दो मिड टर्म सत्रीय परीक्षाएं एवं सत्र समापन से पहले सत्रांत परीक्षा ली जायेगी. सत्रांत परीक्षा विवि द्वारा संचालित होगी जबकि दोनों मिड टर्म सेशनल टेस्ट विभाग द्वारा आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक मिड टर्म सेशनल टेस्ट के लिए प्रत्येक पत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है. प्रत्येक मिड टर्म टेस्ट के लिए पूर्णांक 100 है, जबकि सत्रांत परीक्षा के लिए पूर्णांक 80 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >