काठीकुंड में 25 से टेनिस बॉल क्रिकेट लीग

काठीकुंड . कालाझर क्रिकेट क्लब द्वारा 5वें क्रिकेट लीग का शुभारंभ 25 मार्च को किया जायेगा. इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेे सकती हैं. आयोजक क्लब के याबूल अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 5005 रुपये व उपविजेता को 3003 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया […]

काठीकुंड . कालाझर क्रिकेट क्लब द्वारा 5वें क्रिकेट लीग का शुभारंभ 25 मार्च को किया जायेगा. इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेे सकती हैं. आयोजक क्लब के याबूल अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 5005 रुपये व उपविजेता को 3003 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा. इसके अलावा खिलाडि़यों के मनोबल को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के अन्य आकर्षकपुरस्कार भी रखे गये हैं. प्रतियोगिता धावाटांड स्थित हाइस्कूल स्टेडियम में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >