ओके... कैम्पस-// इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने वीसी को घेरा

वीसी ने गठित की दो सदस्यीय समितिदुमका. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा. सुबह सभी छात्र कैंपस से निकलकर शिकायत करने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के पास समाहरणालय चले गये. वहां से जब इन छात्रों को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने की सलाह दी […]

वीसी ने गठित की दो सदस्यीय समितिदुमका. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा. सुबह सभी छात्र कैंपस से निकलकर शिकायत करने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के पास समाहरणालय चले गये. वहां से जब इन छात्रों को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने की सलाह दी गयी तो सारे छात्र ऑटो में सवार होकर दिग्घी पहुंच गये. वहां कुलपति का घेराव कर दिया. वीसी ने छात्रों को समझाया कि विश्वविद्यालय का नियंत्रण इंजीनियरिंग कॉलेज में महज परीक्षा लेने और संबंधन तक का ही है. फिर भी वे छात्रों की शिकायत को लेकर जांच करायेंगे. मामले में उन्होंने दो सदस्यीय जांच समिति भी गठित कर दी. जिसमें छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं महाविद्यालय निरीक्षक शामिल किये गये हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे उन्होंने विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव को भेजने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >