प्रतिनिधि, दुमकाएक त्रासदी के रूप में फैल रहे स्वाइन फ्लू पर मंगलवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में एक सेमिनार आयोजित की गयी. सेमिनार में उपस्थित छात्र छात्राओं को इसके लक्षण, कारण व उपचार की विस्तृत जानकारी दी गयी. सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक देवप्रिय मुखर्जी ने बताया कि यह कोई बीमारी नहीं बल्कि विदेश से आया एक वायरस है. उन्होंने बताया कि इसका प्रकोप ठंड के समय ज्यादा होता है और खांसी, बुखार, सरदर्द व ठंड लगना, भूख न लगना, गैस, उल्टी आना आदि इसके लक्षण हैं. उन्होंने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को इससे बचने के लिए मास्क लगाने व शरीर को साफ सुथरा रखने की सलाह दी. क्योंकि फ्लू का वायरस हवा ज्यादा देर तक टिकता नहीं है और धूप में यह नष्ट हो जाता है. सेमिनार में प्राचार्य नरेश ठाकुर, शिक्षक अमित रंजन, मनोज साह, राजेश राय, जे गोराई, अंजलि चक्रवर्ती ने बेहतर साफ सफाई, खांसते वक्त मुंह में रूमाल रखने आदि की सलाह दी. मौके पर उप प्राचार्य राजेश झा, शिक्षक ब्रजेश शुक्ला, शशांक चक्रवर्ती, अभय आनंद, राहुल झा, कावेरी, चंद्रकांत पंडित सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें मौजूद थे.
/'/स्वाइन फ्लू पर सेमिनार आयोजित/छात्र-छात्राओं को बताये गये इसके लक्षण व इससे बचाव की जानकारी
प्रतिनिधि, दुमकाएक त्रासदी के रूप में फैल रहे स्वाइन फ्लू पर मंगलवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में एक सेमिनार आयोजित की गयी. सेमिनार में उपस्थित छात्र छात्राओं को इसके लक्षण, कारण व उपचार की विस्तृत जानकारी दी गयी. सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक देवप्रिय मुखर्जी ने बताया कि यह कोई बीमारी नहीं बल्कि […]
