अनाज वितरण में अनियमितता, रोड जाम

प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड मुख्यालय के कलस्टर प्वाइंट आदिम जनजाति पहाडि़या के बीच अनाज वितरण में गड़बड़ी को लेकर लाभुकों ने आदिम जनजाति मालपहाडि़या संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंचानंद माझी एवं सुरेंद्र देहरी के नेतृत्व में दुमका पाकुड़ मुख्य पथ को आधे घंटे तक जाम कर दिया. जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. बीडीओ […]

प्रतिनिधि, काठीकुंडप्रखंड मुख्यालय के कलस्टर प्वाइंट आदिम जनजाति पहाडि़या के बीच अनाज वितरण में गड़बड़ी को लेकर लाभुकों ने आदिम जनजाति मालपहाडि़या संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंचानंद माझी एवं सुरेंद्र देहरी के नेतृत्व में दुमका पाकुड़ मुख्य पथ को आधे घंटे तक जाम कर दिया. जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. बीडीओ सीके दास की पहल पर आधे घंटे के बाद ही वाहनों का परिचालन बहाल करा दिया गया. जाम करने वाले लाभुकों ने पिछले माह का बकाया चावल, वजन करने वाले मजदूरों को मजदूरी भुगतान करने को लेकर सैकड़ों लाभुक सड़क पर उतरे हुए थे. नेतृत्व कर रहे श्री मांझी ने बताया कि बैलबुनी, जामचुआं, बसकिया, आसनबनी सहित दर्जनों गांवों से शांति महारानी, बाबूलाल देहरी, छुटू देहरी, लखन देहरी, सुकुआ देहरी, लखिंद्र देहरी सहित कई लोगो को पिछले माह अनाज से वंचित कर दिया गया था. —————————–फोटोकाठीकुंड-जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >