पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह
दुमका : राज्यपाल डॉ सैयद अहमद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दुमका के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रय ध्वज फहरायेंगे. राज्यपाल प्रात: 8.48 बजे राजभवन से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे. 8.51 में उनका पुलिस लाइन मैदान में आगमन होगा.
वे 8.52 बजे परेड गारद का निरीक्षण करेंगे, जबकि 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. संबोधन के बाद वे प्रमाण पत्र का वितरण भी करेंगे. राज्यपाल 11.40 बजे दुमका हवाई अड्डे से हैलीकाप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.
इधर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयुक्त अशोक कुमार मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आइजी डॉ अरुण उरांव, समाहरणालय व रेड क्रॉस भवन में डीसी हर्ष मंगला, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी निर्मल कुमार मिश्र, एसकेएम विश्वविद्यालय में वीसी डॉ रामयतन प्रसाद, व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमार यादव, जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष सत्यनारायण भगत तिरंगा फहरायेंगे.
