ओके :: होली मिलन समारोह आज

दुमका . दुमका के पत्रकार होलिका दहन के दिन यानि पांच मार्च को होली मनायेंगे. अध्यक्ष ब्रजेश वर्मा ने बताया कि दुमका प्रेस क्लब के द्वारा गुरुवार को रेड क्रॉस भवन के प्रथम तल में स्थित प्रेस क्लब के कार्यालय में शाम के चार बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा. वहीं कुमारपाड़ा स्थित […]

दुमका . दुमका के पत्रकार होलिका दहन के दिन यानि पांच मार्च को होली मनायेंगे. अध्यक्ष ब्रजेश वर्मा ने बताया कि दुमका प्रेस क्लब के द्वारा गुरुवार को रेड क्रॉस भवन के प्रथम तल में स्थित प्रेस क्लब के कार्यालय में शाम के चार बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा. वहीं कुमारपाड़ा स्थित हिंद क्लब परिसर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी संरक्षक रमेश राउत ने दी. इधर, भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह जिला कार्यालय में गुरुवार को 2 बजे मनाया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी होंगी. यह जानकारी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >