ओके :: पारा शिक्षक व बीइइओ के बीच विवाद खत्म

प्रतिनिधि, रामगढ़पिछले एक माह से चल रहे रामगढ़ बीइइओ रंजीत चौधरी व पारा शिक्षक संघ के बीच हुए विवाद दोनों पक्षों की वार्ता के बाद समाप्त हो गया. ज्ञात हो कि बीइइओ ने संघ के अध्यक्ष योगेंद्र साह , सचिव धनश्याम साह पर एमडीएम रिपोर्ट, सरकारी कामों में बाधा तथा स्कूलों के उपयोगिता जमा नहीं […]

प्रतिनिधि, रामगढ़पिछले एक माह से चल रहे रामगढ़ बीइइओ रंजीत चौधरी व पारा शिक्षक संघ के बीच हुए विवाद दोनों पक्षों की वार्ता के बाद समाप्त हो गया. ज्ञात हो कि बीइइओ ने संघ के अध्यक्ष योगेंद्र साह , सचिव धनश्याम साह पर एमडीएम रिपोर्ट, सरकारी कामों में बाधा तथा स्कूलों के उपयोगिता जमा नहीं करने का आरोप लगाया था. दोनों पक्षों के बीच सरकारी शिक्षक विष्णु झा, पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रंात ज्योति की मध्यस्ता के बाद गतिरोध समाप्त हो गया. बीइइओ ने अपने पत्रांक 74 के अंतर्गत पूर्व में लगाये गये अपने आरोपों क ो वापस ले लिया. बीइइओ व पारा शिक्षक विवाद की जांच के लिए पहुंची टीमपिछले एक माह से जारी पारा शिक्षक संघ व बीइइओ के बीच विवाद की जांच के लिए एक टीम रामगढ़ पहुंची. इसमें संकूल डीएसी मिलन कुमार घोष, जिला एरिया पदाधिकारी राजाराम प्रसाद, काठीकुंड बीइइओ सरेंद्र हेंब्रम शामिल थे. टीम ने बारी-बारी से संघ के अध्यक्ष योगेंद्र साह व सचिव धनश्याम साह, पारा शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष विक्र ांत ज्योति से वार्ता की. सभी ने बीइइओ पर लगाये गये आरोप को वापस लेते हुए बताया कि अब हमलोग में किसी तरह के विवाद नहीं रहे. विक्रांत ज्योति ने जांच टीम को बताया कि बीइइओ पत्रांक 36 से सचिव, अध्यक्ष पर लगाये गये सारे आरोप अपने पत्रांक 74 के अंर्तगत वापस ले लिया गया है. …………………………..फोटोरामगढ़-1गुरू गोष्ठी में मौजूद पारा शिक्षक…………………………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >