प्रतिनिधि, दुमका श्री श्याम मित्र मंडली एवं महिला शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव का समापन हो गया. अवसर पर प्रात:काल से ही अखंड मंगल पाठ व भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया. द्वादशी के उपलक्ष्य पर अखंड ज्योति का पाठ पुरोहित अनिल शर्मा व 151 महिलाओं द्वारा किया गया. खाटू श्याम महोत्सव के समापन पर आयोजित भजन कीर्तन एवं नृत्य गीत पर देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में मग्न झूमते रहे. इस अवसर पर दे दे थोड़ा प्यार मइयां……. आदि गीतों के बोल से माहौल भक्तिमय हो उठा. कोलकाता व दिल्ली से पहुंचे थे कलाकारभजन कीर्तन व मंगल पाठ के लिए कोलकाता व दिल्ली से कलाकार आये थे. इसमें श्री डांस ट्रुप की ओर से कौशिक व हिमाद्री के नेतृत्व में पाठ व भजन पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई. नृत्य में सीमा हलधर, तूली नग, सुबोजीत हलधर, निलाब रूद्र, रूमा घोष, उमा घोष व झूमा दास शामिल थे. इस दो दिवसीय महोत्सव के आयोजन में संस्थापक राजकुमार शर्मा, निवास भालोटिया, नारायण भोलोटिया, शिव कुमार केजरीवाल, भुवन मोदी, प्रकाश हेतमपुरिया, मनोज मेहरिया, जय प्रकाश, सुशील अग्रवाल, विष्णु शर्मा, मुकेश कुमार साह आदि की भूमिका सराहनीय रही. ………………………………फोटो2 दुमका 11 एवं 12…………………………….
दे दे थोड़ा प्यार मइया...खाटू श्याम महोत्सव संपन्न// देर रात तक भक्ति गीतों पर झुमे श्रद्धालु/
प्रतिनिधि, दुमका श्री श्याम मित्र मंडली एवं महिला शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव का समापन हो गया. अवसर पर प्रात:काल से ही अखंड मंगल पाठ व भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया. द्वादशी के उपलक्ष्य पर अखंड ज्योति का पाठ पुरोहित अनिल शर्मा व 151 महिलाओं द्वारा किया गया. खाटू […]
