मौलिक अधिकार पर वाद-विवाद 10 को

शिकारीपाड़ा: मौलिक अधिकार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च को किया जायेगा. इसके आयोजन को लेकर बीडीओ अमित बेसरा ने कन्या मध्य विद्यालय में पारा शिक्षकों के साथ बैठक की. जिसमें बीडीओ श्री बेसरा ने पारा शिक्षकों को बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राएं […]

शिकारीपाड़ा: मौलिक अधिकार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च को किया जायेगा. इसके आयोजन को लेकर बीडीओ अमित बेसरा ने कन्या मध्य विद्यालय में पारा शिक्षकों के साथ बैठक की. जिसमें बीडीओ श्री बेसरा ने पारा शिक्षकों को बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राएं इसमें हिस्सा ले सकेंगे.

जिसमें संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार व समानता का अधिकार एवं दहेज प्रथा व नारी शोषण आधारित विषय निर्धारित की गई है. बैठक में बीआरपी सनत कुमार मंडल ने पारा शिक्षकों को छात्रवृत्ति व साईिकल से वंचित छात्रों की सूची एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर सीआरपी संजीव कुमार झा, आशीष साह, विकास दास, पंचानन सिंह सहित बड़ी संख्या में पारा शिक्षक मौजूद थे.

20 हजार बच्चे एमडीएम से वंचित शिकारीपाड़ा. प्रखंड अंतर्गत 271 विद्यालयों में से 250 विद्यालयों के कुल 20 हजार छात्र-छात्राएं मध्याह्न भोजन से वंचित हैं. इसका असर बच्चों के ठहराव पर पड़ रहा है. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बालक मध्य विद्यालय में नामांकित 482 में से 160, कन्या मध्य विद्यालय के 380 में से 210 उपस्थित थे. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लंबोदर महतो ने बताया कि जिला में चावल की आपूर्ति हो रही है और अब होली की छुट्टी के बाद ही चावल प्रखंड में आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >