बजट में की गयी गरीबों की अनदेखी

दुमका . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश केंद्रीय बजट को असंतुलित बजट बताया है. उन्होंने कहा कि इस बजट के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया है. श्री राय ने कहा सरकार कॉरपोरेट घरानों के हाथों में खेल […]

दुमका . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश केंद्रीय बजट को असंतुलित बजट बताया है. उन्होंने कहा कि इस बजट के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया है. श्री राय ने कहा सरकार कॉरपोरेट घरानों के हाथों में खेल रही है और टैक्स में रियायत देकर एक खास वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है. उन्होंने गरीबों व किसानों के लिए बजट में किसी प्रकार की सुविधा नहीं दिये जाने पर चिंता प्रकट करते हुए इसे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बजट बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >