सुकन्या समृद्धि योजना पर कार्यशाला आयोजित

प्रतिनिधि, दुमका सुकन्या समृद्धि योजना एवं अन्य व्यवसाय विकास गतिविधियों पर रविवार को प्रधान डाक घर में कार्यशाला का आयोजन किया गया. संताल परगना प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सत्यकाम की अध्यक्षता वाले इस कार्यशाला में अधीक्षक ने दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा एवं साहिबगंज से आये उप डाकपालों को सुकन्या समृद्धि योजना के विभिन्न अनुदेशों […]

प्रतिनिधि, दुमका सुकन्या समृद्धि योजना एवं अन्य व्यवसाय विकास गतिविधियों पर रविवार को प्रधान डाक घर में कार्यशाला का आयोजन किया गया. संताल परगना प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सत्यकाम की अध्यक्षता वाले इस कार्यशाला में अधीक्षक ने दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा एवं साहिबगंज से आये उप डाकपालों को सुकन्या समृद्धि योजना के विभिन्न अनुदेशों की जानकारी दी. उन्होंने उपडाकपालों को इस खाते से संबंधित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया और बताया कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत 10 वर्ष तक की बच्चियों का खाता खोला जाना है. उन्होंने पाकुड़, महागामा, नाला, पथरगामा, गोड्डा, बंदरजोरी आदि डाक घरों से मिले सकारात्मक रुझान पर हर्ष जताया और इस कार्य में शिथिलता नहीं बरतने की बात कही. अधीक्षक सत्यकाम ने इसकी सफलता के लिए विद्यालयों व अन्य केंद्रों पर जाने का भी निर्देश दिया. कार्यशाला को देवघर के सहायक डाक अधीक्षक राम परीखा प्रसाद, डा निरीक्षक बीके मिश्रा, पाकुड़ के डाक निरीक्षक वीके सिंह, विनय कुमार सिंह, साहिबगंज के डाक निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं जिला प्रधान डाक घर के डाकपाल इमानुएल मुर्मू नेे भी संबोधित किया. …………………………….1 दुमका 2 एवं 3कार्यशाला में उपस्थित डाक अधीक्षक सत्यकाम व अन्य पदाधिकारी…………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >