प्रतिनिधि, दुमका श्री श्याम मित्र मंडली एवं महिला शाखा के द्वारा दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव का शुभारंभ रविवार को निशान यात्रा के साथ हुआ. अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दादी श्याम मंदिर से निशान (ध्वजा) लेकर शहर का भ्रमण किया और पुन: मंदिर पहुंच कर निशान खाटू बाबा पर अर्पित किया. अवसर पर श्री श्याम की भव्य पूजा व आरती का अनुष्ठान आयोजित हुआ तथा भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. श्री श्याम मंदिर के प्रबंधन व संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर संध्या सात बजे से भजन- कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. जिसके लिए कोलकाता से कीर्तन मंडली के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को प्रात:काल से ही अखंड पाठ का आरंभ होगा, जो शाम के सात बजे तक चलेगा. इसके बाद विधिवत अनुष्ठान कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण कर महोत्सव का समापन किया जायेगा. ………………………..फोटो 1 दुमका 4/ं 5/6निशान के साथ नगर भ्रमण करतीं महिलायें तथा झांकी में श्री श्याम मित्र मंडली के रामकुमार शर्मा एवं अन्य……………………
निशान यात्रा के साथ आरंभ हुआ खाटू श्याम महोत्सव
प्रतिनिधि, दुमका श्री श्याम मित्र मंडली एवं महिला शाखा के द्वारा दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव का शुभारंभ रविवार को निशान यात्रा के साथ हुआ. अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दादी श्याम मंदिर से निशान (ध्वजा) लेकर शहर का भ्रमण किया और पुन: मंदिर पहुंच कर निशान खाटू बाबा पर अर्पित किया. अवसर […]
