हादसा// पुल से नीचे गिरा पिकअप, तीन मजदूर घायल

प्रतिनिधि, नोनीहाटनोनीहाट वासुकिनाथ पथ पर धौबे नदी पुल के पास शनिवार को पिक अप वाहन असंतुलित होकर पुल के नीचे गिर गया. जिसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुल के पहले तीखे मोड़ पर तेज गति के कारण असंतुलित हो गया और पुल से नीचे पलट गया. […]

प्रतिनिधि, नोनीहाटनोनीहाट वासुकिनाथ पथ पर धौबे नदी पुल के पास शनिवार को पिक अप वाहन असंतुलित होकर पुल के नीचे गिर गया. जिसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुल के पहले तीखे मोड़ पर तेज गति के कारण असंतुलित हो गया और पुल से नीचे पलट गया. इस दुर्घटना में घायल मजूदरों को इलाज के लिए नोनीहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के अभाव में बगैर प्राथमिक उपचार के ही इलाज के लिए दुमका जाना पड़ा. घटना की सूचना पाकर मौके पर हंसडीहा पुलिस पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया. घटना में घायल मजदूरों में से एक का नाम राकीब साह बतायी जा रही है.———————-फोटो28 नोनीहाट 1पुल के नीचे पलटा वाहन…………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >