प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत जलसहियाओं ने शनिवार को कुमिरदहा पंचायत भवन के पास एक विशेष बैठक की़ इसमें सर्व सम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया़ कमेटी में रीता मंडल को अध्यक्ष, शयामली दास को उपाध्यक्ष, पार्वती वास्की को सचिव व हांसु घोष को कोषाध्यक्ष चयन किया गया़ जलसहियाओं ने कहा कि वर्ष 2011 में जलसहियाओं का चयन किया गया है़ लेकिन सरकारी स्तर से उन्हें किसी प्रकार का प्रमाण पत्र नहीं मिला है तथा चार साल से अपने गांवों में जलसहिया काम कर रही है़ फिर भी उन्हें किसी प्रकार का प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है़ जलसहिया अपने घर से पैसा खर्च कर विभिन्न बैठक में भाग ले रही है़ उन्हें आर्थिक नुकसान सहना पड़ता है़ खास कर दूर दराज के जलसहियाओं को परेशानी झेलना पड़ रहा है़ जलसहिया अपने हक की लड़ाई के लिए संगठन बनाने का निर्णय लेते हुए सबसे पहले प्रत्येक पंचायत से एक-एक प्रतिनिधियों का चयन किया़ पंचायत से चयनित प्रतिनिधियों में से ही प्रखंड कमेटी का गठन किया गया़ पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया़ प्रत्येक महीने में संगठन का बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया़ बैठक में लतिका मंडल, सलिमा हांसदा, जरिना खातून, एलबिना हांसदा, सुनीता देवी, जेमाली मुर्मू, टुंपा घोष, अंजना घोष, कुमिरदाहा पंचायत के मुखिया खुदीराम मोहली आदि उपस्थित थे़———————फोटो 28 डीएमके/रानीश्वर 1कुमिरदहा में बैठक करती जलसहिया.
रीता बनी अध्यक्ष व पार्वती वास्की सचिव
प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत जलसहियाओं ने शनिवार को कुमिरदहा पंचायत भवन के पास एक विशेष बैठक की़ इसमें सर्व सम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया़ कमेटी में रीता मंडल को अध्यक्ष, शयामली दास को उपाध्यक्ष, पार्वती वास्की को सचिव व हांसु घोष को कोषाध्यक्ष चयन किया गया़ जलसहियाओं ने कहा कि वर्ष […]
