प्रमंडलस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 14 मार्च से

प्रतिनिधि, दुमकाजिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में प्रमंडलीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च को सिदो-कान्हू इंडोर स्टेडियम में होगा. इस आशय की जानकारी सचिव धीरेंद्र नाथ दास ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष राजनंदन प्रसाद, वरीय अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, निशिकांत प्रसाद, विजय कुमार जायसवाल, केएन सिंह व बैडमिंटन संघ […]

प्रतिनिधि, दुमकाजिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में प्रमंडलीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च को सिदो-कान्हू इंडोर स्टेडियम में होगा. इस आशय की जानकारी सचिव धीरेंद्र नाथ दास ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष राजनंदन प्रसाद, वरीय अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, निशिकांत प्रसाद, विजय कुमार जायसवाल, केएन सिंह व बैडमिंटन संघ के पूर्व संयुक्त सचिव अब्दुल कलीम खान के सहयोग से हो रहा है. श्री दास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष, 16 वर्ष से कम आयु व सामान्य बालक बालिका वर्ग के एकल व युगल प्रतियोगिता के अलावे 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरूष खिलाड़ी प्रोफेसर, डाक्टर, इंजीनियर, पत्रकार व व्यवसायी वर्ग के सभी खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >